बिहार: अशोक प्रसाद सिंह बने राज्य गन्ना किसान मोर्चा के अध्यक्ष

सीतामढ़ी : बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा के राज्य सम्मेलन में अशोक प्रसाद सिंह को अध्यक्ष और प्रो. आनंद किशोर बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा के महासचिव चुने गये। रीगा चीनी मिल से जालंधर यदूवंशी, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद सिंह व अवधेश यादव कार्यसमिति के सदस्य चुने गये। वरिष्ठ गांधीवादी तथा गांधी शांति प्रतिष्ठान (दिल्ली) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार सहित राज्य के विभिन्न चीनी मिल क्षेत्र के 35 सदस्यों की कार्यसमिति गठित की गई। यह सम्मेलन मुजफरपुर में आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि, अब मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों के शोषण तथा सरकारी उपेक्षा के खिलाफ हमारी आवाज मजबूती होगी। सम्मेलन में डॉ. आनंद किशोर ने रीगा चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों के 5-6 वर्षों से बकाया गन्ना मूल्य के 52.30 करोड़ रुपये का होली के मौके पर भुगतान तथा केसीसी पर नो ड्यूज प्रमाण पत्र बैंकों से दिलाने का सवाल उठाया। प्रतिनिधियों ने चर्चा के बाद पाया कि डीजल, मजदूरी, उर्वरक, कीटनाशक, खेत की जुताई, गन्ना कटाई, ढुलाई महंगा होने से गन्ना खेती की लागत बढी है। प्रति क्विंटल लागत 8 सौ क्विंटल से अधिक होती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here