बिहार: गन्ना उत्पादन बढ़ाने को लेकर किसानों के लिए जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी : प्रगतिशील किसान फाउंडेशन की ओर से गन्ना किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चार साल से बंद पड़ी रिगा चीनी मिल शुरू हो गई है, और मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए गन्ने की जरूरत है।प्रगतिशील किसान फाउंडेशन इलाके के में गन्ने का क्ष्टर बढ़ाने के लिए यह अभियान चला रहा है। फाउंडेशन के चेयरमैन सत्य नारायण सिंह ने कहा कि, किसानों को फिर से गन्ना खेती शुरू करनी चाहिए। क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अभिषेक आनंद ने किसानों को बुआई, कटाई, रोग-मुक्त खेती, उत्तम बीज और गुणवत्तापूर्ण गन्ने पर प्रशिक्षण दिया।

सत्य नारायण सिंह ने कहा कि अधिकारी बड़े किसानों तक तो पहुंचते हैं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों के छोटे किसानों तक चीनी मिल प्रबंधन नहीं पहुंच पाता। इससे वे गन्ना खेती से दूर हो जाते हैं। अभियान के दौरान किसानों की कई समस्याएं सामने आईं। कहा कि गन्ना उद्योग विभाग और चीनी मिलों के अधिकारी छोटे किसानों तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे खेती घाटे का सौदा बन गई है। उन्होंने रीगा चीनी मिल के अधिकारियों से किसानों में जागरूकता करने की अपील की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here