बिहार: सुगौली चीनी मिल में जिलाधिकारी ने किया पेराई सत्र का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: मोतिहारी के सुगौली चीनी मिल प्रबंधन ने 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। मिल के 2024-25 गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने पेराई यंत्रों, तौल सेतुओं और गन्ना लाने वाले किसानों, गाड़ीवानों तथा बैलों की विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरन, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

अमर उजाला में प्रकशित खबर के अनुसार,मिल प्रबंधन ने इस सीजन में 150 दिनों में 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने कहा कि,नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, और किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। इस साल भी चीनी मिल पहले की तरह किसानों को सही तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने किसानों से ज्यादा क्षेत्र में गन्ने की खेती करने का आग्रह करते हुए कहा कि सुगौली क्षेत्र में अन्य फसलों की तुलना में गन्ना ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक फसल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अक्सर बाढ़ और सूखे जैसी विपरीत परिस्थितियों में अन्य फसलें नष्ट हो जाती हैं, लेकिन गन्ना ऐसी कठिन परिस्थितियों को झेलने में सक्षम होता है। ऐसे में गन्ना की खेती को बढ़ावा देकर किसान अन्य फसलों की खेती से जुड़े जोखिम से बच सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस पहल से गन्ना किसानों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन और चीनी मिल की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य न केवल चीनी उत्पादन को बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here