बिहार: चीनी मिल द्वारा गन्ने की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास

गोपालगंज : चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिल क्षेत्र में नब्बे प्रतिशत गन्ने की खेती है।प्रबंधन खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की मदद कर रहा है। जिले के पूर्वांचल में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बसंत कालीन गन्ने की बुआई अंतिम चरण में चल रही है। इस वर्ष 40 हजार एकड़ जमीन में गन्ने की खेती का लक्ष्य है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष एक हजार एकड़ अधिक जमीन में गन्ने की खेती का लक्ष्य है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, सिधवलिया स्थित भारत चीनी मिल के आरक्षित एवं अनारक्षित क्षेत्र में पिछले वर्ष 39 हजार एकड़ जमीन में गन्ने की खेती की गई थी। इस वर्ष 40 हजार एकड़ जमीन में गन्ने की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चीनी मिल के गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि, पांच हजार एकड़ जमीन में शरद कालीन गन्ने की बुआई की गई है। उन्होंने बताया कि, लक्ष्य के अनुरूप नई फसल की बुआई चल रही है। उन्होंने दावा किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। फसल पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। ताकि गन्ने की फसल को बीमारियों के प्रकोप से बचाया जा सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here