बिहार: दरभंगा में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना

दरभंगा : जिले के किसानों के लिए बडी राहत देनेवाली की खबर सामने आई है। अशोक पेपर मिल परिसर में इथेनॉल प्लांट शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यह प्लांट लगभग 524 करोड़ की लागत से 500 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट स्थापित किया जाएगा। मक्का प्रोसेसिग के माध्यम से दरभंगा में इथेनॉल का उत्पादन होगा। बिहार सरकार ने इथेनॉल संमिश्रण निती के तहत प्रदेश मे इथेनॉल उत्पान को बढावा देने का फैसला किया है।

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मिलने के बाद स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर यह जानकारी साझा की।ठाकुर ने मंत्री हुसैन के साथ दरभंगा में औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा की। सांसद ठाकूर ने कहा कि, दरभंगा में मिनी फूड पार्क का भी निर्माण होगा, जिससे रोजगार के कई अवसर निर्माण होंगे। बैठक में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मल्होत्रा, खादी बोर्ड के सीईओ अशोक कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालही में बिहार में इथेनॉल उत्पादन की संभावना के बारे में राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि, कई कंपनियां राज्य में अपनी इथेनॉल इकाइयां स्थापित करने में सक्रिय रुचि दिखा रही हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here