बिहार : उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही सरकार नई चीनी मिल स्थापित करेगी – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सीवान : बिहार सरकार ने सीवान जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। पचरुखी प्रखंड के पपौर में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि, यदि जिला प्रशासन चीनी मिल स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराता है, तो सरकार सीवान में नई चीनी मिल लगाने की दिशा में कदम उठाएगी।उन्होंने वर्ष 2030 तक राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर को जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण की एक प्रभावी व्यवस्था बताया। बिजली क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है, जिस पर प्रतिवर्ष लगभग 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाखों परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और बिजली खर्च में कमी आएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार की इन घोषणाओं से सीवान जिले में विकास की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। चीनी मिल की स्थापना, शिक्षा संस्थानों का विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन और रोजगार सृजन जैसी योजनाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here