बिहार : गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बीज पर ₹310 तक अनुदान, कृषि यंत्रों पर SC-ST और EBC को 50% सब्सिडी

पटना: बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बीज विकास योजना और गन्ना यंत्रीकरण योजना को मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं के तहत किसानों को बीज उत्पादन, आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद और नई तकनीक अपनाने पर लाखों रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

बीज उत्पादन पर ₹310 प्रति क्विंटल तक अनुदान…

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार की बीज विकास योजना के तहत सत्यापित गन्ना बीज उत्पादन करने वाले सामान्य वर्ग के किसानों को 260 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) के किसानों को 310 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। आधार बीज उत्पादन के लिए किसानों को 70 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिलेगी। वहीं, प्रजनक बीज उत्पादन के लिए 2.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। यह कार्य ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा और भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के मोतीपुर केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।

गन्ना खेती में लागत कम करने के उद्देश्य से सरकार सिंगल बड तकनीक को बढ़ावा दे रही है। इस तकनीक को अपनाने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक विशेष अनुदान मिलेगा। इसके साथ ही सत्यापित बीज को भी प्रमाणित बीज के समान अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी…

गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत खेत की तैयारी, रोपाई, सिंचाई, फसल प्रबंधन, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण तथा कटाई में उपयोग होने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। 34.60 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 3,218 कृषि यंत्रों का वितरण और 80 यंत्र बैंक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत, जबकि SC-ST और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर 75 प्रतिशत, बीज उपचार यंत्रों पर 80 प्रतिशत तथा यंत्र बैंक की स्थापना के लिए 8 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन, डीबीटी से सीधे खाते में आएगी राशि…

दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। बीज विकास योजना के लिए किसान केन केयर पोर्टल और गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। स्वीकृत अनुदान की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here