बिहार: बसंत कालीन गन्ना रोपाई जागरूकता अभियान का शुभारंभ

समस्तीपुर : चीनी मिल परिसर से कार्यपालक अध्यक्ष आर. के. तिवारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर बसंत कालीन गन्ना रोपाई जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यपालक अध्यक्ष ने किसानों से सीओ-118,15023 प्रभेदो को अपनाने की अपील की।प्रचार वाहन गांव गांव जाकर किसानों को बसंत कालीन गन्ने की रोपाई करने के लिए जागरूक करेगी। प्रचार वाहन के साथ चीनी मिल के गन्ना विभाग की टीम रहेगी। गन्ने की उन्नतशील खेती के लिए बुआई की विधि, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, सिंचाई,जल प्रबंधन, एवं उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर गन्ना उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, उपमहाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक आदि मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here