बिहार: विधायक की गन्ना मूल्य तय करने की मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मांग…

बगहा, बिहार: किसानों का कहना है की गन्ना मूल्य तय नही होने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए विधायक नारायण प्रसाद ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पत्र लिखकर गन्ना बिक्री का दर निर्धारित करने का अनुरोध किया है। विधायक प्रसाद ने कहा कि, गन्ना किसान बड़ी मेहनत से फसल का उत्पादन करते है, लेकिन उनको उनकी फसल का सही दाम नही मिलता है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा पिछले साल का गन्ना किसानों का भुगतान आजतक लंबित है। मिल प्रबंधन किसानों की अनसुनी कर रहा है। अब राज्य सरकार को ही किसानों को न्याय देने के लिए आगे आना चाहिए। किसान मजबूर होकर अपनी फसल बिचैलियों को बेचने को मजबूर है। विधायक ने कहा कि, मझौलिया चीनी मिल द्वारा पिछलें सत्र का अभी तक भुगतान नही होने से किसान आर्थिक तंगी से त्रस्त हुए है। उन्होंने गन्ना दर निर्धारित करते हुए किसानों कोराहत देने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here