बिहार का एथेनॉल उत्पादन कोटा बढ़ाया जाएगा और कैपिंग भी खत्म की जाएगी: उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने घोषणा की है कि, बिहार के एथेनॉल उत्पादन का कोटा बढ़ाया जाएगा और इस पर लगी कैपिंग भी खत्म की जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इससे संबंधित आदेश जारी होने की उम्मीद है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि उद्योग विभाग अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश और एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए निवेशकों को सक्रिय रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि, एथेनॉल सेक्टर की बात करें तो बिहार में वर्तमान में 15 प्लांट हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता लगभग 50 करोड़ लीटर प्रतिवर्ष है। हालांकि, केंद्र द्वारा तय कोटा घटने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। पहले 38-40 करोड़ लीटर का कोटा था, जो घटकर 18-20 करोड़ लीटर रह गया। अब कोटा बढ़ने से इस क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य की 26 लंबित सड़क परियोजनाओं में से 21 को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से जुड़ी तकनीकी समस्याएं भी सुलझा ली गई हैं और जल्द ही इस परियोजना को भी अंतिम स्वीकृति मिलने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here