गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना प्रदर्शन

मुरादाबाद : बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू आक्रामक हो गया है।गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने डीएम से शीघ्र समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।राजा शुगर मिल ने गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इस मामले में मिल प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या, सभी नहरों में पानी छोड़ने की मांग की गई ।इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नौ सिंह, ऋषिपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष यशपाल, अमित चौधरी कपिल मीना शुभम राठी आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here