काउंटडाउन शुरू: इतिहास रचने से बस कुछ कदम दूर भारत, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज दोपहर 2.35 बजे

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन आज, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने वाला है। पूरी दुनिया की नजरे आज इस लांच पर टिकी हुई है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में पकाशित खबर के अनुसार, यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, वह चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लैंडर और उसके अंदर रोवर को ले जाने वाला इसरो का LMV3 रॉकेट शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा। यदि विक्रम सॉफ्ट-लैंडिंग में सफल हो जाता है, तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश होगा। 2019 में सॉफ्ट लैंडिंग में असफल रहे चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए तीसरे मिशन में कई बदलाव किए है। 23 अगस्त को योजनाबद्ध अंतिम लैंडिंग को इसरो के बेंगलुरु स्टेशन द्वारा ट्रैक किया जाएगा, और सफलता से भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here