चांगीपुर चीनी मिल को मिले सात और गन्ना क्रय केंद्र का आवंटन

बिजनौर: बिंदल ग्रुप की चांगीपुर चीनी मिल को सात गन्ना क्रय केंद्र का आवंटन किया गया हैं। चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने से रोजाना आठ से दस घंटे नौ केन हो रही थी। चीनी मिल द्वारा और गन्ना क्षेत्रफल आवंटित करने की मांग की जा रही थी।राज्य सरकार व गन्ना विभाग ने चीनी मिल को बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद जिले की चीनी मिलों के करीब सात क्रय केंद्र दे दिए हैं।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद में 2 लाख 83 हजार 363 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। इस क्षेत्रफल की पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलों का संचालन हो रहा है।चांगीपुर चीनी मिल अधिकारियों के अनुसार, गन्ना क्षेत्रफल कम होने के कारण चीनी मिल जनवरी माह की शुरुआत से नौ-केन हो रही है। चीनी मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना क्षेत्रफल और देने की मांग की जा रही थी। इस पर शासन व गन्ना विभाग की ओर से चीनी मिल को फीना द्वितीय, नवादा, हिसामपुर, खेड़ा अपरोला, पीला कुंड, कैल बकरी द्वितीय एवं ईसपा इस्माइलपुर क्रय केंद्र मिले हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here