छत्तीसगढ़: भोरमदेव चीनी मिल के रिकवरी रेट में हुआ सुधार

रायपुर: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य बाकि राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी चीनी सीजन शुरू है, और इस सीजन में राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी चीनी मिल ने पेराई में काफी अच्छी सफलता हासिल की है। आपको बता दे की, मिल के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अब तक 1,67,350 क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। किसानों से लगभग 13,61,521 क्विंटल गन्ना खरीदी हुई है, और 11.37% रिकवरी रेट के हिसाब से 1.67 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। प्रति क्विंटल गन्ने से 11 किलो 37 ग्राम चीनी का उत्पादन हो रहा है, जो कि वर्ष 2020-21 के मुकाबले 0.10 प्रतिशत ज्यादा है। मिल का 2019-2020 में रिकवरी रेट 9.3%, 2020-21 में 11.21 प्रतिशत था। जबकि इस सीजन में रिकवरी में और सुधार हुआ है, जिसके कारण प्रति क्विंटल गन्ने से 11 किलो 37 ग्राम चीनी उत्पादन हो रहा है। रिकवरी रेट बढ़ने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here