मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे चीनी मिलों में स्थापित नये सल्फरलेस प्लांट का लोकार्पण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लि. की नवस्थापित मुण्डेरवा चीनी मिल, जिला-बस्ती तथा पिपराईच चीनी मिल, जिला-गोरखपुर, में नये स्थापित सल्फरलेस प्लांट का लोकार्पण मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर, 2020 को अपराह्न क्रमशः 12:00 बजे एवं 1:00 बजे किया जायेगा।

इन चीनी मिलों का लोकार्पण गत् वर्ष किया गया था। मा. मुख्यमंत्री द्वारा तब यह घोषणा की गयी थी कि दोनों चीनी मिलों में सल्फरलेस चीनी का उत्पादन कर अच्छी गुणवत्ता की चीनी बनाई जायेगी, जिसके विक्रय से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में सुविधा होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उल्लेखनीय है कि पिपराईच एवं मुण्डेरवा चीनी मिलों में स्थापित सल्फरलेस प्लांट की स्थापना सरकारी चीनी मिलों में पहली बार शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता द्वारा की गयी है। यह परियोजना समय से पूर्व पूर्ण कर पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ सल्फरलेस चीनी के उत्पादन के साथ ही किया जा रहा है।

पिपराईच एवं मुण्डेरवा चीनी मिलों द्वारा गत पेराई सत्र में 45.33 लाख कु. तथा 44.18 लाख कु. गन्ने की पेराई कर क्रमशः 4.43 लाख कु. एवं 4.02 लाख कु. चीनी का उत्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त पिपराईच एवं मुण्डेरवा चीनी मिलों द्वारा क्रमशः 3,15,690 मेगावाट एवं 41,877 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर कुल रु.3,270 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। पिपराईच चीनी मिल द्वारा कुल रू.14,523.01 लाख तथा मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा कुल रु.13,986.19 लाख के गन्ने के मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here