चीनीमंडी ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’: प्रस्तावित Sugar (Control) Order 2024 पर चर्चा के लिए गोवा में हुई चीनी व्यापारियों की बैठक

पणजी (गोवा): देश का चीनी उद्योग इस समय केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत चीनी नियंत्रण आदेश 1966 [Sugar (Control) Order, 1966] के नए मसौदे चीनी नियंत्रण आदेश 2024 [draft Sugar (Control) Order 2024] पर चर्चा कर रहा है। इस नए मसौदे से चीनी इंडस्ट्री पर कई नए पहलू में बदलाव आ सकते है।इस पृष्ठभूमि में, चीनी, एथेनॉल और एलाइड उद्योगों से संबंधित सबसे बड़े डिजिटल समाचार मंच ‘चीनीमंडी’ ने चीनी नियंत्रण आदेश 1966 के नए मसौदे चीनी नियंत्रण आदेश 2024 पर देश के चीनी व्यापारियों के साथ चर्चा के लिए 15 सितंबर 2024 को, ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ (Roundtable Conference) का आयोजन किया था। देश के चीनी व्यापारी गोवा के डबलट्री बाय हिल्टन होटल में ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ के लिए एकत्रित हुए थे। सत्र में प्रस्तावित चीनी (नियंत्रण) आदेश 2024 पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय व्यापारियों और ‘चीनीमंडी’ की कानूनी टीम ने भाग लिया, जिसने नए आदेश के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों ने अपनी चिंताओं पर जोर दिया और आदेश के प्रभाव के बारे में सुझाव साझा किए। सत्र के दौरान प्रस्तावित आदेश का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। सत्र समिति में MEIR कमोडिटीज से राहिल शेख, KS कमोडिटीज से मोहन नारंग, समपर्ण शुगर से जनीश पटेल, ‘चीनीमंडी’ से उप्पल शाह और हेमंत शाह, JK ग्रुप से जीतू शाह, नजमुद्दीन ट्रेडिंग से हुसैन गंगरदीवाला और कानूनी टीम से एडवोकेट राहुल देसाई शामिल हुए। इस सत्र के दौरान चीनी और उप-उत्पादों के व्यापार को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

‘चीनीमंडी’ ने 6 सितंबर, 2024 को कोल्हापुर में मिलर्स के लिए ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ आयोजित किया था, और 15 सितंबर को व्यापारियों के लिए एक अलग सत्र आयोजित किया गया था। प्रस्तावित चीनी (नियंत्रण) आदेश और उद्योग को कैसे स्वस्थ बनाया जाए, इस बारे में मिलर्स और व्यापारियों की चिंताओं और सुझावों को ‘चीनीमंडी’ द्वारा केंद्र सरकार की 23 सितंबर की समय सीमा से पहले प्रस्तुत किया जाएगा। ‘चीनीमंडी’ की इस पहल की मिलर्स और व्यापारी दोनों समुदायों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

चीनी उद्योग के नियामक ढांचे को नया रूप देने के लिए सरकार ने चीनी (नियंत्रण) आदेश 2024 का मसौदा जारी किया। 22 अगस्त को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, उत्पादन प्रक्रिया में तकनीकी प्रगति ने चीनी क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं, जिससे मौजूदा चीनी (नियंत्रण) आदेश, 1966 में सुधार की आवश्यकता है। इस संबंध में, मसौदा चीनी (नियंत्रण) आदेश 2024 की एक प्रति जारी की गई। चीनी (नियंत्रण) आदेश चीनी उद्योग के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करता है, जिसमें चीनी के उत्पादन, बिक्री, पैकेजिंग और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विनियमन के साथ-साथ चीनी की बिक्री, आवाजाही और निर्यात/आयात के लिए कोटा जारी करना शामिल है।

प्रस्तावित चीनी (नियंत्रण) आदेश पर ‘चीनीमंडी’ के माध्यम से सुझाव देने के इच्छुक उद्योग हितधारक इस लिंक पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं। ➡️ सुझाव

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here