चीनी मिल में कर्मचारियों के लिए कोरोना टेस्ट सेंटर

अहमदनगर: चीनी मिलों में पेराई सीजन जल्द ही शुरू होनेवाला है। इसके चलते प्रवरानगर के पद्मश्री डॉक्टर विठ्ठलराव विखे -पाटिल चीनी मिल में सभी कर्मचारियों के लिए कोरोना परीक्षण केंद्र शुरू किया गया है। पूर्व मंत्री और विधायक राधाकृष्ण विखे -पाटिल के मार्गदर्शन में कोरोना नियंत्रण के लिए एक और कदम उठाया गया है।

2020 – 2021 पेराई सीजन एक महीने के भीतर शुरू होनेवाला है, और मिल प्रबंधन पेराई के प्लानिंग में जुट गया है। इसके चलते मिल के अध्यक्ष, विधायक विखे – पाटिल ने मिल के सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी संकट के दौरान विखे -पाटिल परिवार ने सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत विभिन्न स्वास्थ्य पहलों को अंजाम देकर जागरूकता पैदा की है। सांसद डॉ. सुजय विखे -पाटिल के मार्गदर्शन में डॉ. विखे -पाटिल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इस कोरोना टेस्ट सेंटर में काम कर रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here