उत्तर प्रदेश में 10 चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी

उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुँच चुका है। राज्य में कई चीनी मीलों ने समय के मुताबिक पेराई सत्र बंद कर दिया है लेकिन अभी भी कुछ चीनी मिलों में पेराई सत्र चल रहा है।

फाइनेंसियल एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चालू 120 चीनी मिलों में से 110 ने पेराई बंद कर दी हैं जबकि शेष 10 के महीने के अंत तक या जून की शुरुआत में बंद होने की संभावना है। राज्य की 120 चीनी मिलों ने अब तक लगभग 110 लाख टन का उत्पादन किया है, जो पिछले साल के 126 लाख टन के उत्पादन से लगभग 12 प्रतिशत कम है। अभी तक मिलों ने 1018.82 लाख टन गन्ने की पेराई करके 109.81 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उद्योग के जानकारों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सीजन 110.50 लाख टन से कुछ ज्यादा के कुल उत्पादन के साथ खत्म हो सकता है।

24 मई तक, इस सीजन में संचालित होने वाली 120 मिलों ने किसानों को 20,324 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया चुकाया है, जबकि 11,913 करोड़ रुपये अभी भी लंबित हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here