‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 26/07/2021

आज मांग सपाट रही। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। बाजार सूत्रों के अनुसार, भारी बारिश की वजह से कोल्हापुर से यातायात ठप हो गई और शहर में बाढ़ आ गई, जिससे किनी टोल प्लाजा से कर्नाटक तक का राजमार्ग (NH4) 3 दिनों के लिए बंद हो गया।

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3100 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3125 से 3170 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3030 रुपये से 3150 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3070 रुपये से 3150 रुपये प्रति कुंतल रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापर 3225 से 3260 रुपये रहा और M/30 का व्यापार 3225 रुपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3225 से 3250 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3190 से 3200 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3160 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3250 रुपये से 3260 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3330 से 3350 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 454.70 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 18.22 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.435 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.2051 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 5345
रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 71.66 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 123.53 अंक बढ़कर 52,852.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 31.60 अंक बढ़कर 15,824.45 पर आ गया.
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here