कृत्रिम मिठास के नियमन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र समेत संबंधित पक्षों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने कृत्रिम मिठास (नॉन-शुगर स्वीटनर्स – NSS) के उपयोग और उनके नियमन से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इस मामले को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा बताते हुए कहा कि “यह मुद्दा हम सभी से जुड़ा हुआ है।”याचिका में कृत्रिम मिठास के लंबे समय तक सेवन से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों और भारत में इनके उपयोग को नियंत्रित करने वाले मौजूदा नियामक ढांचे की पर्याप्तता पर सवाल उठाए गए हैं।

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने बताया कि, यह याचिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा संस्थाओं द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिक मूल्यांकन और जोखिम आकलन पर आधारित है। इनमें इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC), संयुक्त FAO/WHO विशेषज्ञ समिति (JECFA) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) शामिल हैं।इन संस्थाओं की रिपोर्टों में कुछ कृत्रिम मिठास के लंबे समय तक सेवन से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता जताई गई है। इनमें कैंसर का संभावित खतरा, मेटाबॉलिक विकार, तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव, हृदय संबंधी बीमारियां और आंतों के माइक्रोबायोम में बदलाव जैसे जोखिम शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

याचिका के माध्यम से ISMA ने अदालत से भारत में कृत्रिम मिठास के नियमन को और मजबूत बनाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।याचिका में भारत-विशिष्ट स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन कराने, उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने तथा उत्पादों पर स्पष्ट और पारदर्शी चेतावनी (Warning Disclosure) अनिवार्य करने की मांग की गई है, ताकि लोग अपने खान-पान से जुड़े फैसले पूरी जानकारी के आधार पर ले सकें।इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव और अंकुर छिब्बर ने पैरवी की। उन्हें AKS पार्टनर्स की ओर से निर्देशित किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here