मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मझोला चीनी मिल शुरू करने की मांग…

पीलीभीत: जिले में बंद पड़ी मझोला चीनी मिल फिर से शुरू होने की संभावना बनी हुई है। लखनऊ में विधायक संजय गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले से जुड़ी समस्याएं बताई। जिसमें विधायक ने मझोला चीनी मिल फिर से शुरू करने का मुद्दा भी उठाया।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा की, अगर मिल शुरू होती है तो इससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे, साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते है। चीनी मिल मझोला को संचालित कराने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि, शहर में मौजूद चीनी मिल पर काफी दबाब रहता है अगर मझोला चीनी मिल चल जाएगी तो इससे काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मझोला उत्तराखंड का बॉर्डर भी है। विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इस बाबत जल्द ही अफसरों संग विमर्श करने का आश्वासन दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here