2023 तक 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा बहुत ही सकारात्मक कदम: द्वारिकेश शुगर

नई दिल्ली : द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के एमडी विजय बांका ने 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण प्राप्त करने की लक्ष्य को दो साल यानी 2023 तक नजदीक लाए जाने के बाद अपने विचार साझा किये। CNBC-TV18 के साथ एक साक्षात्कार में बांका ने कहा, 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2023 तक हासिल करने की घोषणा प्रत्यक्ष रूप से सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। उन्होंने आगे कहा, 2023 तक 20% इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य हासिल करना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन उद्योग ने लक्ष्य हासिल करने का एजेंडा तय कर लिया है।

इसके अलावा, ब्राजील के 91 वर्षों में सबसे खराब सूखे का सामना करने की खबर भी भारतीय चीनी खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विजय बांका ने कहा की, उन्हें उम्मीद है कि चीनी मिलों और डिस्टलरी द्वारा उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएंगी। उनके मुताबिक इथेनॉल पर ज्यादा ध्यान देने से चीनी उत्पादन में कमी आएगी, और चीनी कंपनियों के लिए यह बेहतर समय होगा। ज्यादातर मिलें जो चीनी उत्पादन में बहुत आकर्षक परिणाम नहीं देती थीं, शायद उनके परिणाम भी अच्छे होंगे। चीनी की कीमतों के बारे में उन्होंने कहा, “हमने चीनी की कीमतों में थोड़ी तेजी देखी है। मुझे लगता है, आने वाला साल एक अच्छा साल होना चाहिए। चीनी की कीमतें पिछले साल की तुलना में बेहतर होनी चाहिए।”

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here