लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहते, लेकिन मजबुरी में करना पड सकता है: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मुंबई: राज्य में लॉकडाउन लागू करने पर अपना रूख साफ करते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मैं राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहता, लेकिन अगर मरिजों कि संख्या हद से बाहर हो जाती है, तो मजबुरी में लॉकडाउन करना पड सकता है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉकडाउन को लेकर अपनी बात रखी। सीएम ठाकरे ने राज्य के लोगों से लॉकडाउन से बचने के लिए मास्क पहनने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि, वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि, पिछले 24 घंटों में 8,293 नए कोरोनो वायरस मामले, 3,753 रिकवरी और 62 मौतें हुई हैं। राज्य में अब तक कोरोना के कारण कुल 52,154 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से अब तक 20,24,704 लोग ठीक हो चुके हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here