ब्राजील के गन्ना क्षेत्र में आयी गिरावट: Conab

साओ पाउलो: दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक ब्राजील में गन्ना क्षेत्र 2023 में 12 वर्षों में सबसे कम हो गया है, क्योंकि किसानों ने सोयाबीन और मकई जैसी अधिक लाभदायक फसलों पर स्विच किया है। 2022/23 गन्ने की फसल (अप्रैल-मार्च) के अपनी अंतिम रिपोर्ट में ब्राजील की खाद्य आपूर्ति एजेंसी Conab ने कहा कि, गन्ने का क्षेत्रफल घटकर 8.29 मिलियन हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले सीज़न की तुलना में 0.4% कम है और 2011 के बाद से सबसे कम है।

Conab ने कहा कि, कई जमींदार जो गन्ने के लिए जमीन को लीज पर देते थे, उन्होंने उन अनुबंधों को समाप्त कर दिया और इसके बजाय सोयाबीन और मकई जैसी फसलें लगाईं, जिनमें वित्तीय लाभ की संभावना अधिक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ब्राजील का गन्ने का नंबर 2 क्षेत्र पराना में गन्ने के रकबे में 9% गिरावट हुई है। एकतरफ ब्राजील में गन्ने का रकबा सिकुड़ रहा है, वही दूसरी तरफ वैश्विक बाजार चीनी उत्पादन की कमी का सामना कर रहा है। भारत में उत्पादन उम्मीद से कम हुई और शुष्क मौसम के कारण चीन में उत्पादन कम हो गया था। इस स्थिति से चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे है।

ब्राजील के गन्ना क्षेत्र में भारी गिरावट के बावजूद मौसम बेहतर होने से पैदावार में सुधार हुआ है। ब्राजील ने अपने 2022/23 गन्ने की फसल के मौसम को 598.3 मिलियन टन के अपने पूर्वानुमान से 5.4% या 610.1 मिलियन टन की वृद्धि के साथ समाप्त किया। चीनी उत्पादन कुल 37.04 मिलियन टन, 6% वृद्धि और Conab के पिछले अनुमान से 1.8% अधिक था, जबकि गन्ना आधारित एथेनॉल उत्पादन 0.5% बढ़कर 26.53 बिलियन लीटर हुआ।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here