सरकार बड़े पैमाने पर एथेनॉल निर्माण को बढ़ावा दे रही है: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि, उनका 5 लाख करोड़ रुपये की एथेनॉल अर्थव्यवस्था बनाने का सपना है, और इसमें कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा की, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण कृषि पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जो काफी संकट से गुजर रहा है। विश्व डिजाइन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गडकरी ने कहा, ग्रामीण कृषि, आदिवासी अर्थव्यवस्था संकट में है। उन्होंने कहा कि, बांस जैसी कई चीजें हैं जिनमें मूल्यवर्धन किया जा सकता है। पेट्रोलियम की तुलना में एथेनॉल की कीमत कम है, और यह न केवल एक ग्रीन फ्यूल है, बल्कि चावल, गेहूं और गन्ने के रस से भी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि, उपयुक्त तकनीक और दूरदृष्टि के इस्तेमाल से वेस्ट को धन में बदला जा सकता है। उन्होंने पहले एथेनॉल निर्माण के लिए अतिरिक्त चीनी स्टॉक के इस्तेमाल पर जोर दिया था क्योंकि डब्ल्यूटीओ के तहत दिसंबर 2023 के बाद चीनी के निर्यात पर सब्सिडी के प्रावधान की अनुमति नहीं होगी। गडकरी ने कहा कि, सरकार बड़े पैमाने पर एथेनॉल निर्माण को बढ़ावा दे रही है और देश में उत्पादित सभी एथेनॉल की खरीद होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here