E20 विरोध: ‘टीम भारत’ 31 जुलाई को निकालेगी ‘गाड़ी मार्च, गांधी मार्च’, इंडिया गेट से संसद मार्ग तक होगा शांतिपूर्ण रोड मार्च

नई दिल्ली : E20 ईंधन के कार्यान्वयन को लेकर चिंताओं के बीच नागरिकों के समूह ‘टीम भारत’ ने 31 जुलाई को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण रोड रैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस रैली का नाम ‘गाड़ी मार्च, गांधी मार्च’ रखा गया है।रैली इंडिया गेट से शुरू होगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा हरदीप सिंह पुरी के आवास और कार्यालयों के पास से गुजरते हुए संसद मार्ग के बाहर समाप्त होगी।

टीम भारत का कहना है कि, यह प्रदर्शन सरकार या एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के खिलाफ टकराव के उद्देश्य से नहीं किया जा रहा है। समूह का मुख्य उद्देश्य E20 ईंधन की ओर बढ़ते बदलाव से प्रभावित पुराने वाहनों के मालिकों के लिए अधिक पारदर्शिता, उपभोक्ताओं को विकल्प और व्यावहारिक समाधान की मांग उठाना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

टीम भारत की 6 प्रमुख मांगें

समूह ने E20 नीति को लेकर छह प्रमुख मांगें रखी हैं, जिसमे, E10 पेट्रोल की उपलब्धता बहाल की जाए, ताकि E10 के लिए डिजाइन किए गए वाहन इसका इस्तेमाल कर सकें। एथेनॉल-मुक्त E0 पेट्रोल की कीमत कम की जाए। E20 पेट्रोल पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाए। E20 से जुड़े सभी नीति दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। 2023 से पहले निर्मित उन वाहनों के लिए समाधान निकाला जाए, जो E20 पेट्रोल से प्रभावित हो सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े कथित हितों के टकराव के मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया जाए।

E20 को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं के बीच यह रैली आयोजित की जा रही है। टीम भारत ने इसे शांतिपूर्ण जन-जागरूकता और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा अभियान बताया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here