मिस्र: नाइल शुगर परियोजना को IFC से 4 करोड़ डॉलर का ऋण, चीनी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

काहिरा : अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने मिस्र के मिन्या गवर्नरेट में नाइल शुगर की चुकंदर खेती परियोजना के लिए 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस निवेश का उद्देश्य देश में चीनी उत्पादन बढ़ाना और चीनी आयात पर निर्भरता कम करना है। इस वित्तीय सहायता के तहत ऊपरी मिस्र में 5,713 हेक्टेयर क्षेत्र में चुकंदर की खेती विकसित की जाएगी। फिलहाल मिस्र अपनी घरेलू जरूरत का लगभग 80 प्रतिशत चीनी उत्पादन खुद करता है। सरकार और उद्योग को उम्मीद है कि, इस परियोजना से चीनी आयात बिल में कमी आएगी।

समझौते के अनुसार इस परियोजना को नाइल शुगर द्वारा लागू किया जाएगा। यह कंपनी सॉविरिस परिवार द्वारा स्थापित की गई है।कंपनी ने अलेक्जेंड्रिया से करीब 50 किलोमीटर दूर नुबेरिया में चुकंदर से चीनी निकालने और रिफाइनिंग का प्लांट स्थापित किया है। नाइल शुगर की रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता करीब 1,92,800 टन है। यह समझौता IFC और मिस्र के बीच 50 वर्षों की साझेदारी के तहत किया गया है। घोषणा के मुताबिक, मिस्र वर्ष 2026 तक चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि तब तक देश का कुल चीनी उत्पादन 29 लाख टन तक पहुंच सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

IFC ने बताया कि, उसने मिस्र में अपनी साझेदारी के दौरान ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, विनिर्माण, स्वास्थ्य, पर्यटन और वित्तीय बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में 300 से अधिक निजी परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।विशेषज्ञों का मानना है कि, नाइल शुगर परियोजना से न सिर्फ चीनी उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में रोजगार, निवेश और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here