मिस्र के पास पड़ा है छह महीने का चीनी स्टॉक

कैरो: मिस्र के पास छह महीने का चीनी स्टॉक पड़ा है। मिस्र कृषि मंत्रालय के चीनी फसल परिषद के प्रमुख ने न्यूज़ एजेंसी रायटर्स से कहा की, देश में चीनी का भंडार कम से कम छह महीने के लिए खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। देश ने 2020 के मौसम में लगभग 2.3 मिलियन टन चीनी का उत्पादन किया, जिसमे गन्ने से 860,000 टन और चुकंदर से 1.4 मिलियन टन उत्पादन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र का 2020-21 वित्तीय वर्ष के दौरान 2.5-2.6 मिलियन टन चीनी का उत्पादन का लक्ष्य है। चीनी की लक्षित मात्रा मिस्र के घरेलू उपभोग के 80% के बराबर है, शेष 20% आयात करने की योजना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here