मिस्र का वित्त वर्ष 20-21 में 600,000-700,000 टन चीनी आयात करने का लक्ष्य

कैरो : कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि, मिस्र में 2020-2021 के वित्तीय वर्ष में 600,000-700,000 टन चीनी का आयात करने का लक्ष्य होगा।

मंत्रालय की चीनी फ़सल काउंसिल के प्रमुख मुस्तफ़ा अब्देल गवाद ने कहा की पिछले सीज़न के दौरान, मिस्र ने गन्ना की 340,000 feddans और चुकंदर के 600,000 से अधिक feddans लगाए थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

घरेलू चीनी उद्योग को राहत देने के लिए मिस्र के व्यापार और उद्योग मंत्री निवेन गेमे ने जून महीनें में तीन महीने की अवधि के लिए सफेद और कच्ची चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया था। जो चीनी फार्मास्यूटिकल्स उत्पादन के लिए आयात की जाती है, उसे आयात प्रतिबंध से बाहर रखा है, लेकिन उसके आयात के लिए बशर्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है। मंत्रालय ने कहा कि, कच्ची चीनी के आयात की अनुमति केवल व्यापार और उद्योग के मंत्रालयों के अनुमोदन से ही दी जाएगी।

वैश्विक चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते राष्ट्रीय उद्योग की रक्षा के उद्देश्य से आपूर्ति और आंतरिक व्यापार मंत्रालय के समन्वय में यह फैसला लिया गया था, विशेष रूप से वैश्विक मंदी के परिणामस्वरूप कच्चे तेल और चीनी की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कोरोना वायरस ने मिस्र के चीनी उद्योग को काफी नुकसान पहुंचाया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here