ब्राजील में एथेनॉल आधारित 2023 यामाहा FZ-15 लॉन्च; भारत में अगले साल तक आने की उम्मीद

साओ पावलो : यामाहा FZ-15 मोटरसाइकिल को ब्राजील के मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाईक की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह एथेनॉल के साथ-साथ पेट्रोल पर भी चल सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने इसके डिजाइन और एक्सटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव भी किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक को ब्राजील में Fazer FZ-15 के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इसे भारत में अपडेटेड अवतार में FZ V3 के रूप में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी के तरफ से भारत में यह कब लॉन्च होगा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन देश में यह अगले साल तक आने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाहर की तरफ, इसे अब एक अपडेटेड हेडलैंप सेटअप मिलता है जो भारतीय बाजार में बेची जाने वाली बड़ी FZ25 मोटरसाइकिल के समान है। 2023 के लिए बाईक को रेसिंग ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और मैग्मा रेड तीन रंग विकल्पों के साथ अपडेट किया गया है। जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता को घटाकर 11.9 लीटर कर दिया गया है। इसका सिंगल-सिलेंडर, 149 सीसी इंजन पेट्रोल/गैसोलीन के साथ-साथ एथेनॉल पर स्रोत ईंधन के रूप में चलने में सक्षम है।इंजन को 12.2bhp की पावर और 12.7Nm का टार्क दिया गया है।हालांकि, यह बाइक भारतीय बाजार में 2023 में किसी समय पेश किया जा सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here