मध्य प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल / नागपुर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राज्य में बांस उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि का लाभ मिला है, और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में एथेनॉल प्लांट भी लगेंगे। हम एथेनॉल से बने ईंधन से पेट्रोल और डीजल का उपयोग कर विदेशी मुद्रा व्यय बचाने का प्रयास करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करेंगे। इसी के साथ राज्य में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री गडकरी की पहल पर विदर्भ में लोकप्रिय हुए बहुआयामी एग्रोविजन कृषि प्रदर्शनी और अन्य नवाचारों को भी अपनाने का काम किया जाएगा। चौहान नागपुर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समन्वय से आयोजित एग्रो विजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।प्रदर्शनी के साथ ही कार्यशाला एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम 28 नवंबर तक जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने दीप प्रज्वलित कर एग्रो विजन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिये 5 सूत्री रणनीति लागू की गयी है। इसमें उत्पादन बढ़ाना, लागत कम करना, फसलों का उचित मूल्य देना, नुकसान के लिए जरूरी मुआवजा और तकनीक का इस्तेमाल शामिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here