मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त गन्ने की समस्या

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों मे अतिरिक्‍त गन्‍ने की समस्‍या बनी हुई है। किसान जल्‍द से जल्‍द पेराई के लिए जद्दोजहद कर रह है। मुजफ्फरनगर जिले की बात की जाए तो, अस जिले में करीब 50 हजार किसानों के खेतों में एक करोड़ क्विंटल अतिरिक्त गन्ना खड़ा है। पेराई को लेकर किसान अपना धैर्य खो रहे है, क्योंकि चीनी मिल और गन्ना विभाग द्वारा अभी तक बचे हुए गन्ने का सर्वे शुरू नहीं हुआ है। गर्मी शुरू होने जा रही है, ऐसे में गन्ना कटाई में और देरी होने की संभावना है।इस देरी का का किसानों के मुनाफे पर गहरा असर होता है।जिले में भैसाना चीनी मिल को छोड़कर किसी भी चीनी मिल का दसवां पक्ष अभी तक शुरू नहीं हुआ।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जिले की एक चीनी मिल का दसवां पक्ष चल रहा है। उसके क्षेत्र के किसानों को अतिरिक्त गन्ने का आवंटन जल्द हो जाएगा। 25 मार्च तक अधिकतर किसानों के खेतों के सर्वे के बाद अतिरिक्त गन्ने का आवंटन चीनी मिलों को हो जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here