बिहार: सांसद ने कहा अगर यूपी से गन्ना की खरीद की जाती है तो चीनी मिल मालिकों पर सरकार कार्रवाई करेगी

बगहा, बिहार: राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रेस वार्ता में कहा की, किसान किसी भी चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति कर सकते हैं। गन्ना किसानों के लिए रिजर्व एरिया की बाध्यता नहीं है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर किसी भी चीनी मिल के द्वारा किसानों को रिजर्व एरिया के नाम पर परेशान किया जाता है या फिर यूपी से गन्ना की खरीद की जाती है तो ऐसे में चीनी मिल मालिकों पर सरकार कार्रवाई करेगी। गन्ना किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है। भाजपा राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि, किसान गन्ना घटतौली से परेशान हैं। इससे किसानों को काफी घाटा हो रहा है। घटतौली पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इस अवसर जदयू जिलाध्यक्ष, एमएलसी भीष्म साहनी, विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह राम सिंह, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश राम मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here