गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की बैठक

बागपत : किसानों का कहना है की मलकपुर मिल द्वारा शत प्रतिशत गन्ना भुगतान ना होने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बकाया भुगतान के चलते बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर किसानों की बैठक हुई।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपाल सिंह ने कहा कि, मलकपुर मिल पर किसानों के गन्ने का करीब 400 करोड़ रूपया बकाया है। भुगतान में देरी से किसान बच्चों की पढ़ाई, विवाह शादी तक करने परेशानी झेल रहे है। किसानों ने दावा किया की, सरकार भी मिल मालिक पर दबाव नहीं बना पा रही है, सरकार के दबाव के बाद मिल दो दिन के अंदर भुगतान करा सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में सरकार का कहना है की चीनी मिल द्वारा शत प्रतिशत गन्ना भुगतान हो इसके लिए वह पूरा प्रयास कर रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here