सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 170 करोड़ रुपये बकाया, आर्थिक संकट गहराया

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) : जनपद हापुड़ के सिंभावली स्थित सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करीब 170 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि, समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से खेती की लागत, घरेलू खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, मिल पर बढ़ती देनदारी के चलते उसके संचालन को लेकर भी आशंकाएं बढ़ गई हैं।

दो वर्षों से नए पेराई सत्र तक जारी है बकाया

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दो वर्षों से किसानों का बकाया नए पेराई सत्र की शुरुआत तक भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पा रहा है। खास बात यह है कि मिल का पेराई क्षेत्र घटने के बावजूद देनदारी कम होने के बजाय लगातार बनी हुई है। बकाया भुगतान की यह स्थिति आगामी पेराई सत्र को भी प्रभावित कर सकती है। किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो मिल संचालन और गन्ना खरीद व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

गन्ना क्रय केंद्र हटाने की मांग

भुगतान संकट से परेशान किसानों ने अब मिल के गन्ना क्रय केंद्रों को विभिन्न गांवों से हटाने की मांग शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि जब पुराने गन्ना भुगतान का निपटारा नहीं हो रहा है, तो नए सत्र में मिल को गन्ना आपूर्ति करने को लेकर भी उनके सामने गंभीर सवाल खड़े हैं। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने तथा आगामी पेराई सत्र से पहले मिल की वित्तीय स्थिति को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here