बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच गन्ना उद्योग को राहत देने के लिए फिजी सरकार के समर्थन उपाय जारी : चीनी उद्योग मंत्री टोमासी तुनाबुना

सुवा: फिजी के कृषि, जलमार्ग और चीनी उद्योग मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा है कि, सरकार इस बात से पूरी तरह अवगत है कि बढ़ती ईंधन कीमतों का असर गन्ना किसानों, कटाई कार्य और परिवहन लागत पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह संसद को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में लगातार आ रही बाधाओं के कारण दुनिया भर में ईंधन और परिवहन खर्च बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार गन्ना किसानों को बढ़ती कटाई और परिवहन लागत से राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत मंत्रालय ने कई लक्षित योजनाएं, अनुदान और सब्सिडी कार्यक्रम लागू किए हैं, ताकि उत्पादन लागत कम की जा सके और किसानों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

मंत्री तुनाबुना ने बताया कि फिजी चीनी निगम (एफएससी) परिवहन ऑपरेटरों और हार्वेस्टर मालिकों को प्रति लीटर 10 सेंट तक ईंधन रियायत देना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि, मौजूदा सब्सिडी और किसान प्रोत्साहन योजनाएं आगामी गन्ना कटाई सत्र के लिए किसानों की तैयारियों को मजबूत बनाए रखेंगी। टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, चीनी उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और गठबंधन सरकार इसके पुनरुद्धार तथा दीर्घकालिक स्थिरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों, ठेकेदारों और उद्योग से जुड़े सभी पक्षों से अपील की कि, वे बढ़ती ईंधन लागत के प्रभाव को कम करने के लिए मिलकर काम करें।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here