फिजी: गन्ना किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा जल्द

सुवा: फिजी के वित्त मंत्री एजाज सैयद खैयूम ने कहा कि, चीनी मंत्रालय उन गन्ना किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करेगा जिनके खेतों में चक्रवात यासा से नुकसान हुआ है। चीनी मंत्रालय के स्थायी सचिव योगेश करण का कहना है कि, वे गन्ना किसानों की सहायता के लिए एक कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं और उन्होंने चीनी उद्योग के सभी हितधारकों के साथ मुलाकात की है। फिजी शुगर कॉर्पोरेशन के सीईओ ग्राहम क्लार्क ने कहा कि, वे यासा चक्रावात से क्षतिग्रस्त 3,360 खेतों का आकलन कर रहे हैं। सीक्का के गन्ना किसानों ने विशेष गन्ना भुगतान के लिए सरकार से अनुरोध किया है, क्योंकि उन्हें नकदी की सख्त जरूरत है। कुछ गन्ना किसानों ने वित्त मंत्री एयाज़ सैयद खैयूम से कहा है कि, गन्ना किसानों को सीधे पैसा मिलना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here