फिजी शुगर कॉरपोरेशन चीनी निर्यात लक्ष्य पूरा करने की राह पर: मंत्री टोमासी तुनाबुना

सुवा : फिजी शुगर कॉरपोरेशन (FSC) इस सीजन चीनी निर्यात का निर्धारित कोटा पूरा करने की राह पर है। हालांकि, गन्ने की पेराई शुरू होने में देरी हुई है, लेकिन निगम को भरोसा है कि घरेलू मांग पूरी करने के बाद बची अतिरिक्त चीनी को स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि, जलमार्ग और चीनी मंत्री टोमासी तुनाबुना ने देश के कुछ सुपरमार्केटों में चीनी की कमी की खबरों के बाद यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, चीनी की कमी को लेकर चीनी मंत्रालय के पास अब तक कोई बड़ी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने कहा कि, FSC के पास घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त चीनी का भंडार है। इसके अलावा, भविष्य में आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति से निपटने के लिए आयातित चीनी की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि, FSC को पहले से आशंका थी कि इस सीजन गन्ने की कटाई में देरी से चीनी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने वैकल्पिक स्टॉक की व्यवस्था की। तुनाबुना ने कहा कि, चीनी आयात करने का निर्णय किसी तत्काल संकट के कारण नहीं, बल्कि संभावित आपूर्ति संकट से निपटने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।

गन्ने की कम आपूर्ति के कारण लिया गया आयात का फैसला

मंत्री के अनुसार, पेराई सत्र की शुरुआत में गन्ने की कम आपूर्ति के कारण चीनी की संभावित कमी को देखते हुए आयात की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि फिजी ने आयातित चीनी के संभावित स्रोत के रूप में न्यूजीलैंड समेत कुछ देशों पर विचार किया है। हालांकि, आयात की लागत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संबंधित आंकड़े FSC के पास हैं और उन्होंने इस पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।तुनाबुना ने कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है कि FSC इस सीजन अपना निर्धारित चीनी निर्यात कोटा पूरा कर लेगा। साथ ही, यदि अतिरिक्त चीनी उपलब्ध रहती है तो उसे स्थानीय बाजार में बेचने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, लाबासा के सुपरमार्केटों ने चीनी की आपूर्ति लगातार सामान्य बने रहने की जानकारी दी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here