फिजी : 2026 के लिए गन्ने के दाम में बड़ी कटौती, FSC ने 57.40 डॉलर प्रति टन का अनुमान किया जारी

सुवा : फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (FSC) ने 2026 पेराई सीजन के लिए गन्ने का अनुमानित मूल्य 57.40 डॉलर प्रति टन घोषित किया है। यह पिछले साल की तुलना में कम है। 2025 सीजन के लिए अनुमानित गन्ना मूल्य 71.41 डॉलर प्रति टन तय किया गया था, जबकि 2024 में यह 71.77 डॉलर प्रति टन था। एफएससी ने एक बयान में कहा कि, यह मूल्य शुगर इंडस्ट्री ट्रिब्यूनल मास्टर अवॉर्ड के नियमों के तहत तय किया गया है और संबंधित अनुमान ट्रिब्यूनल को सौंपे गए आंकड़ों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।

FSC ने बताया कि, 2026 सीजन के लिए किसानों को पहला भुगतान अनुमानित गन्ना मूल्य का 60 प्रतिशत दिया जाएगा। इसके अनुसार किसानों को शुरुआती भुगतान 34.44 डॉलर प्रति टन मिलेगा। इसके साथ ही एफएससी ने गन्ना आपूर्ति मूल्य में अतिरिक्त भुगतान की भी घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक 7.56 डॉलर प्रति टन के टॉप-अप के बाद डिलीवरी के लिए गन्ना मूल्य बढ़ाकर 42.00 डॉलर प्रति टन किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब फिजी के गन्ना किसान 2026 की कटाई और पेराई सीजन की तैयारियों में जुटे हैं। उद्योग से जुड़े लोग गन्ना मूल्य को लेकर खास नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि उत्पादन लागत, कटाई खर्च, मजदूरी और परिवहन लागत लगातार चुनौती बनी हुई है। गन्ने का अनुमानित मूल्य किसानों के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इसी के आधार पर वे कटाई, मजदूरों की व्यवस्था, ढुलाई और अन्य मौसमी खर्चों की योजना बनाते हैं। एफएससी ने कहा कि, यह मूल्य निर्धारण आगामी सीजन में गन्ना आपूर्ति भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और किसानों को समय रहते आर्थिक योजना बनाने में मदद करेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here