2022-23 में वैश्विक चीनी आपूर्ति में कमी की संभावना : ग्रीन पूल

लंदन : ऑस्ट्रेलिया स्थित चीनी और जैव ईंधन विश्लेषक ग्रीन पूल ने 2022-23 सीज़न में वैश्विक चीनी कमी का अनुमान जताया है। ग्रीन पूल ने अनुमान लगाया कि, 2021- 22 में 2.03 मिलियन टन के पूर्वानुमान कमी की तुलना में 742,000 टन की कमी होगी। 2022-23 में वैश्विक चीनी उत्पादन 2.02% बढ़कर 188.98 मिलियन टन होगा, जो केंद्र-दक्षिण ब्राजील और थाईलैंड में उत्पादन में वृद्धि की संभावना को दर्शाता है।

ग्रीन पूल ने कहा, चीनी की कीमतें एक साल से अधिक समय से ऊंची रही हैं। उच्च कीमतें गन्ना उत्पादन के विस्तार के लिए प्रोत्साहन देती हैं, वही लागत भी तेजी से बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर उच्च ऊर्जा, रासायनिक और उर्वरक की कीमतें किसानों और मिल मालिकों दोनों को चिंतित करेंगी और उत्पादन की लागत बढ़ाएँगी। चीनी की खपत 1.26% बढ़कर 188.66 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here