गोदावरी बायोरिफाइनरीज को रबर सुदृढ़ीकरण बायोफिलर के लिए मिला यूरोपीय पेटेंट

नई दिल्ली: गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड को टायर और अन्य रबर उत्पादों में कार्बन ब्लैक के आंशिक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जा सकने वाले बायोडिग्रेडेबल बायोफिलर के लिए यूरोपीय पेटेंट प्राप्त हुआ है। कंपनी ने 5 सितंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए यह जानकारी दी।

कंपनी ने SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और BSE को सूचित किया कि यूरोपीय पेटेंट कार्यालय (EPO) ने “A Biofiller for Rubber Reinforcement” शीर्षक वाले आविष्कार के लिए पेटेंट प्रदान किया है। इस पेटेंट का नंबर EP3313916 है और इसे 12 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

फाइलिंग के अनुसार, यह आविष्कार एक कुशल, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल बायोफिलर है, जिसे टायरों और अन्य रबर उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक कार्बन ब्लैक के एक हिस्से को बदलने के लिए विकसित किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक रबर के महत्वपूर्ण यांत्रिक गुणों को बनाए रखने या उनमें सुधार करने की क्षमता रखती है। साथ ही, इसके निर्माण के लिए एक स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया भी उपलब्ध है।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज के अनुसार, इस बायोफिलर का इस्तेमाल टायर, फुटवियर, बेल्ट, बैग और अन्य औद्योगिक रबर उत्पादों में किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि, यह तकनीक बेहतर प्रदर्शन, लागत में संभावित बचत और पर्यावरणीय लाभों को एक साथ जोड़ते हुए एक मजबूत व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here