सरकार ने सीजन 2018-19 के चीनी निर्यात की बढाई समयसीमा

नई दिल्ली: देश की चीनी मिलें अधिशेष चीनी की समस्या से जूझ रही है और जिसके चलते घरेलु बाजार में चीनी की बिक्री में धीमी गति देखि गयी है।

पिछले साल सरकार ने सीजन 2018-19 के लिए 50 लाख टन चीनी निर्यात (MIEQ) का लक्ष्य तय किया था लेकिन समयसीमा से पहले चीनी मिलें पूरा निर्यात करने में विफल रही, जिसके चलते आज सरकार ने उसकी समयसीमा बढ़ा दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने उन मिलों को जिन्होंने 2018-19 चीनी सीजन के अपने MIEQ कोटा को 30.09.2019 तक आंशिक रूप से निर्यात किया था, अनुमति दी है की वे 2018-19 चीनी सीजन के अपने MIEQ की शेष मात्रा का निर्यात चीनी सीजन 2019-2020 के लिए निर्धारित MAEQ के ऊपर 31.12.2019 तक कर सकते हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here