केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 31 मार्च, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अप्रैल के लिए देश के 552 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा मार्च 2021 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर अप्रैल 2020 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने अप्रैल 2020 के लिए 18 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम के कारण बाजार की धारणा सकारात्मक रहने की संभावना है। हलाकि कुछ बाजार के विशेषज्ञ का कहना है की कोटा पूरा समाप्त होने की संभावना कम है क्यूंकि पिछले साल क मुकाबले ज्यादा चीनी आवंटन की गई है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here