सरकार मनमानी करने वाले गुड़ इकाईवालों पर लगाम लगाने के लिए जल्द फैसला लेगी: उपमुख्यमंत्री अजित पवार

पुणे: वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की 48वीं आम बैठक में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि, सरकार मनमानी करने वाले गुड़ इकाईवालों पर लगाम लगाने के लिए जल्द फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बड़े पैमाने पर गुड़ का उत्पादन होता था, लेकिन अब कुछ गुड़ फैक्ट्रियां मनमाने तरीके से चलने लगी हैं। यह कब शुरू करते हैं और कब बंद करते हैं? यह पता नहीं होता, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। अजित पवार ने स्पष्ट किया कि, सरकार इसके लिए उचित निर्णय लेगी।

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि, चूंकि मिलों द्वारा समय पर गन्ने की कटाई नहीं की जा रही है, इसलिए किसान विकल्प के रूप में गुड़ इकाईयों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन गुड़ इकाईवालों का मनमाना प्रबंधन गन्ना किसानों के लिए दमनकारी बन रहा है। किसान शिकायत करते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक, यह भी एक तथ्य है कि चीनी मिलों का मनमाना प्रबंधन भी गन्ना उत्पादकों को परेशान करता है। इस अवसर पर राज्य के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, ‘वीएसआई’ के उपाध्यक्ष दिलीप वलसे-पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री राजेश टोपे, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात और अन्य उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here