हरियाणा : पलवल सहकारी चीनी मिल में 42वें गन्ना पेराई सत्र का प्रारंभ

पलवल : पलवल स्थित सहकारी चीनी मिल में 42वें गन्ना पेराई सत्र का प्रारंभ हुआ।सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पलवल चीनी मिल के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मिल के पूरे सत्र के दौरान सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगेती किस्म का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश सरकार अपने किसानों को समय पर फसल भुगतान सुनिश्चित कर रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम से गन्ना किसानों को मिल तक गन्ना लाने में समय की बचत हुई है।

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में शुगर इंडस्ट्रीज व सहकारिता विभाग का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि, केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सरकार, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए, किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाएं हैं, जिनमें उत्पादन बढ़ोतरी, लागत में कमी, नुकसान की भरपाई और उपज का उचित मूल्य प्रदान करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, प्रबंध निदेशक द्विजा, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिप वाइस चेयरमैन उमेश गुदराना, मिल के मुख्य अभियंता विजयपाल, दिगंबर सिंह, जयराम प्रजापति, मिल के कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति और किसान उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here