श्रमिक नहीं मिलने से गन्ने की कटाई में किसानों को परेशानी

गोहाना: गर्मी बढ़ने से और श्रमिक नहीं मिलने से गन्ने की कटाई व छिलाई में किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ना किसान जल्द से जल्द अपना गन्ना पेराई के लिए भेजने की कोशिशों में जुटे है, लेकिन श्रमिकों के कमी ने किसान मुसीबत में है।

चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के प्रशासन ने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल का सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार खेतों में अभी करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना खड़ा है। वहीं मिल के अधिकारियों का कहना है कि किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही मिल को बंद किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना प्रबंधक मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में करीब 111 गांव के किसान गन्ना भेजते हैं। मिल प्रशासन ने 2020-21 के पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का सर्वे करके करीब 47 लाख क्विंटल गन्ने का बांड किया था। मिल में बुधवार तक 38 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here