एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा पहला राज्य: सीएम मनोहर लाल खट्टर

गुड़गांव : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार 367 मंडियों के माध्यम से गेहूं और धान के साथ तिलहन, बाजरा, मूंग और अन्य खाद्यान्न भी खरीद रही है।

हरियाणा फिलहाल एमएसपी पर गेहूं, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद कर रहा है। अधिकांश राज्य गेहूं, धान, कपास और गन्ना जैसी कुछ लोकप्रिय फसलों को एमएसपी पर खरीदते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पलवल के तीन दिवसीय दौरे पर आए खट्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का मुआवजा मई के अंत तक उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार फसल नुकसान का आकलन कर रही है।किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए खट्टर ने कहा कि, क्षतिग्रस्त फसलों के लिए विशेष गिरदावरी (फसलों का निरीक्षण) की जा रही है। वे पलवल के होडल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से रूबरू हुए।

सीएम ने कहा कि, होडल में 12,833 लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं और 128 लोगों ने लगभग 26 लाख रुपये के मुफ्त चिकित्सा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से कुल 1,160 नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here