कोल्हापुर में भारी बारिश से गन्ना समेत अन्य फसल क्षतिग्रस्त

कोल्हापुर: हाल ही में हुई भारी बारिश ने कोल्हापुर जिले के लगभग 506 गांवों में फसल को नुकसान पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली और धान की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि, पंचगंगा नदी के किनारे उगाई जाने वाली फसलें खराब हुई हैं। कई स्थानों पर गन्ने के खेत डूब गए है। लंबे समय तक पानी के नीचे रहने पर फसल के सड़ने की संभावना है।

एक शुरुआती अनुमान के मुताबिक जिले में 22,000 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि, लगभग 40,000 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। राधानगरी तालुका के 105 गांवों, करवीर तालुका और पन्हाला तहसील के 97 गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। इस महीने के अंत में एक अंतिम मूल्यांकन की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here