गन्ना नियंत्रण आदेश में किसान विरोधी बदलाव हुए तो राज्यभर में होगा आंदोलन; किसान संगठन की केंद्र सरकार को चेतावनी

पुणे (महाराष्ट्र) : केंद्र सरकार ने ‘गन्ना नियंत्रण आदेश 1966’ को रद्द कर उसकी जगह नया ‘गन्ना नियंत्रण आदेश 2026’ लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान संगठन के नेता रघुनाथदादा पाटील ने चेतावनी दी की, नए आदेश में किसान हितों से जुड़ी धाराओं में बदलाव करने की कोशिश की गई तो राज्यभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।केंद्र सरकार ने नए आदेश का मसौदा जारी कर देशभर से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसी के तहत सोमवार को चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में संगठन की विभिन्न मांगों और आपत्तियों पर चर्चा की गई।बैठक में संगठन के नेता कालिदास आपेट, शिवाजीनाना नांदखिले, बालासाहेब पठारे, वस्तादभाऊ दौंडकर, राहुल मस्के सहित चीनी संचालक (अर्थ) यशवंत गिरी उपस्थित थे। चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने आश्वासन दिया कि, किसान संगठन की भूमिका केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुनाथदादा पाटील ने आरोप लगाया कि, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के सहयोग से वर्तमान सरकार गन्ना उत्पादकों के हित में बनी व्यवस्थाओं में बदलाव करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि, नए आदेश के जरिए किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि पहले एफआरपी तय करते समय साढ़े आठ प्रतिशत चीनी रिकवरी को आधार माना जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सवा दस प्रतिशत कर दिया गया है।संगठन का कहना है कि, यह बदलाव किसानों के हितों के खिलाफ है और नए आदेश में इसे फिर से पहले जैसा किया जाना चाहिए।इसके अलावा, उप-उत्पादों से होने वाली आय में किसानों को हिस्सा देने वाली धारा 5 (ए) को हटाने की कोशिश की जा रही है। पाटील ने स्पष्ट कहा कि, इस बदलाव को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बीच, किसान संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने गन्ना उत्पादकों के लिए प्रति टन 3,650 रुपये की एफआरपी घोषित की है, लेकिन उत्पादन लागत केवल 1,800 रुपये प्रति टन मानी गई है। जबकि राज्य सरकार की कृषि उपज मूल्य समिति ने उत्पादन लागत 4,400 रुपये प्रति टन बताई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने कम लागत का आधार किस आधार पर तय किया, यह सवाल भी पाटील ने उठाया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here