गन्ना श्रमिकों को न्याय नहीं मिला तो हड़ताल जरूर होगा: प्रकाश आंबेडकर

पुणे: वंचित बहुजन गठबंधन के नेता प्रकाश आंबेडकर ने चेतावनी दी है कि, राज्य सरकार को गन्ना श्रमिकों को न्याय देना चाहिए, अन्यथा 1 अक्टूबर को हड़ताल जरूर होगा। उन्होंने पुणे में चीनी आयुक्त से मुलाकात की और गन्ना श्रमिकों के मुद्दे पर एक आवेदन सौपा, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

आंबेडकर ने कहा,1 अक्टूबर के बाद गन्ना मजदूर काम पर नहीं जाएंगे और हड़ताल करने को लेकर हम अटल है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गन्ना श्रमिकों की स्थिति हाथ से बाहर न निकले और गन्ना किसान और श्रमिक दोनों को नुकसान न हो। उन्होंने कहा की, हम हड़ताल के फैसले पर दृढ़ हैं। इस संबंध में, हम जल्द से जल्द एक बैठक करेंगे। इसलिए, हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुरोध करते हैं कि, वे इस पर ध्यान दें और गन्ना श्रमिकों को जल्द से जल्द न्याय दें।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here